Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: प्रकृति प्रेमियों के लिए उत्तराखंड से बेहतर कोई जगह नहीं। जो लोग प्रकृति से, इसके बनाए जीवों से प्यार करते हैं, उनके लिए उत्तराखंड जन्नत है। यहां के नेशनल पार्क दुर्लभ जीवों का घर हैं, जिन्हें निहारने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। हरिद्वार से सटा राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क भी इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। यहां टाइगर के साथ-साथ गजराज भी खूब दर्शन देते हैं। इन्हें देखने के लिए देशी ही नहीं विदेशी पर्यटक भी हरिद्वार पहुंच रहे हैं। राजाजी नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों की संख्या में हर साल इजाफा हो रहा है। पार्क में जंगल सफारी के साथ ही जंगली जानवरों को करीब से देखने का आनंद उठाया जा सकता है। इन दिनों नेशनल पार्क में पर्यटकों का जमघट लगा है। पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां ओपन जिप्सी की सुविधा भी दी जा रही है, जो पर्यटकों के रोमांच को बढ़ा देती है।