उत्तराखंड: IAS दीपक रावत ने मारा गोदाम में छापा, दुकानदारों को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत ने प्लास्टिक केन बेचने वालों को चेतावनी दी है, दुकानदारों को 15 दिन के भीतर प्लास्टिक स्टॉक हटाना होगा...
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Haridwar: IAS raided har ki pauri area and caught several warehouses of plastic
Image: IAS raided har ki pauri area and caught several warehouses of plastic

हरिद्वार: एनजीटी ने प्लास्टिक पर बैन लगाया हुआ है, इसके बावजूद जगह-जगह प्लास्टिक की बोतलों की बिक्री हो रही है, लोग पॉलीथिन का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। मोक्ष नगरी हरिद्वार भी इससे अछूती नहीं है। यहां प्लास्टिक की केन धड़ल्ले से बिक रही हैं। प्लास्टिक से ना सिर्फ पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि गंगा भी प्रदूषित हो रही है। अब हरिद्वार में प्लास्टिक की केन बेचने वालों को अपना धंधा बंद करना होगा, क्योंकि इनके खिलाफ कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत ने एक तरह से अभियान छेड़ दिया है। बुधवार को आईएएस दीपक रावत ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में छापेमारी कर प्लास्टिक केन के कई गोदामों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने दुकानदारों और केन बेचने वालों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मेलाधिकारी ने कहा कि अगर 15 दिन के बाद भी हरकी पैड़ी क्षेत्र में प्लास्टिक की केन नजर आई तो दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - IAS दीपक रावत ने खुले में शौच करने वाले को ऐसे सिखाया सबक, देखिए वीडियो
आईएएस दीपक रावत की इस चेतावनी को दुकानदार हल्के में लेने की भूल नहीं करेंगे, क्योंकि अगर मेलाधिकारी ने कह दिया है कि केस दर्ज होगा तो समझ लो होगा ही। हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों और बाजारों मंग प्लास्टिक केन और पॉलीथिन की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। एनजीटी काफी समय पहले ही गंगा किनारे पॉलीथिन और प्लास्टिक केन की बिक्री-इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा चुका है, पर ना तो पुलिस ने सुनी और ना प्रशासन ने। दुकानदार भी प्रशासन की लापरवाही का फायदा उठाकर प्लास्टिक का कारोबार कर रहे हैं, पर अब ये नहीं चलेगा। बुधवार को आईएएस दीपक रावत ने पालिका बाजार में प्लास्टिक केन के गोदाम पर छापा मारा। गोदाम में प्लास्टिक केन का जखीरा भरा था। जिस पर डीएम ने गोदाम मालिक और दुकानदारों से साफ कह दिया कि 15 दिन के भीतर सुधर जाएं। इस दौरान मेलाधिकारी की एक व्यापारी नेता से बहस भी हुई। कुंभ मेलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल प्लास्टिक केन व्यापारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है, इसके बाद भी अगर कोई प्लास्टिक केन बेचता नजर आया तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।