: उत्तराखंड के होनहार युवा क्रिकेटर क्रिकेट के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में उत्तराखंड के होनहारों ने इतिहास रच दिया। यहां सौराष्ट्र के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे उत्तराखंड के सलामी बल्लेबाज कमल कन्याल और कुनालवीर ने पहले विकेट के लिए 299 रनों की साझेदारी कर रिकॉर्ड बना दिया। घरेलू क्रिकेट के क्षेत्र में ये उत्तराखंड की सबसे बड़ी साझेदारी है। क्रिकेट प्रेमी खुश हैं और रोमांचित भी। सौराष्ट्र के खिलाफ मैदान में उतरी उत्तराखंड की टीम ने एक दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान पर 301 रन बना लिए हैं। मैच के पहले मिनट से ही उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने विरोधी टीम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। कुनालवीर और कमल के बीच पहले विकेट के लिए 299 रनों की साझेदारी हुई।