Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: समाज में सम्मान और रुतबा हासिल करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कुछ लोग मेहनत करते हैं और अपने लिए सम्मान अर्जित करते हैं, पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिना मेहनत किए सबकुछ हासिल कर लेना चाहते हैं। टिहरी गढ़वाल घूमने आई एक महिला भी यही कर रही थी। खुद को जज बताने वाली महिला सरकारी आवास में ठहरी। सरकारी सुविधाओं का खूब लुत्फ उठाया, पर ये सब ज्यादा वक्त तक नहीं चला। सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरी महिला का झूठ आखिरकार पकड़ा गया। अब कोर्ट ने महिला को सरकारी गेस्ट हाउस में अवैध तरीके से ठहरने और टैक्सी पर लालबत्ती लगाने के मामले में सजा सुनाई है। महिला को दो साल की सजा हुई है। उसे जुर्माने के तौर पर 25 हजार रुपये भी भरने पड़ेंगे। मामला 19 जनवरी 2016 का है। वन दरोगा दिगंबर सिंह चौहान ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।