Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
हरिद्वार: अब आते हैं दूसरी खबर पर। इन दिनों ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का काम जोर-शोर से चल रहा है। नए साल पर ऋषिकेश में पहला रेलवे स्टेशन भी बनकर तैयार हो जाएगा। आपको बता दें कि न्यू ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर योगनगरी रेलवे स्टेशन रखा जाना है। योग नगरी रेलवे स्टेशन पर 4 फरवरी से ट्रेनों की आवाजाही होने लगेगी। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। जिस पर तेजी से काम चल रहा है। योग नगरी रेलवे स्टेशन को 2 फरवरी से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। कर्मचारी काम में जुटे हुए हैं। 2 फरवरी को रेल की पटरियों के साथ-साथ स्टेशन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 3 फरवरी को कमिश्नर रेलवे सेफ्टी रेल लाइन और स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। सब ठीक रहा तो 4 फरवरी से रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। योग नगरी रेलवे स्टेशन में 3 प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे, जिनमें कुल 18 रेल लाइन होंगी। आपको बता दें कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के जरिए सूबे के पांच जिले देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और चमोली आपस में जुड़ जाएंगे। साल 2024 तक प्रोजेक्ट का काम पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें - चार धाम रेल नेटवर्क: न्यू ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का नाम बदला, जानिए नया नाम