Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: हर समाज में बच्चों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। बचपन को सहेजने की बातें होती हैं, पर बड़े अफसोस की बात है कि आज बच्चों का यही वर्ग सबसे ज्यादा असुरक्षित है। बच्चों के साथ अपराध की वारदातें बढ़ रही हैं। ऐसे वक्त में बच्चों को सुरक्षा का अहसास दिलाने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए दून में एक शानदार कोशिश हो रही है। दून की डालनवाला कोतवाली को चाइल्ड फ्रेंडली बनाने की तैयारी चल रही है। पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने सीओ जया बलूनी को प्रोजेक्ट का नोडल ऑफिसर बनाया है। थाने को चाइल्ड फ्रैंडली बनाने का उद्देश्य बच्चों को बेहतर माहौल देना है। फिर चाहे वो बच्चे विधि विवादित नाबालिग हों या फिर पीड़ित के साथ आने वाले बच्चे। इन्हें थाने में पहुंचकर डर नहीं लगना चाहिए।