Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में घरेलू क्रिकेट के अच्छे दिन आने वाले हैं। घरेलू क्रिकेट को प्रमोट करने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड हाई परफार्मेंस प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। इस प्रोग्राम का फायदा प्रदेश के अंडर-16 के खिलाड़ियों को मिलेगा। अंडर-16 के टॉप खिलाड़ियों को हाई लेवल कोचिंग दी जाएगी। इस प्रोग्राम की शुरुआत इंडियन क्रिकेट के दिग्गज प्लेयर राहुल द्रविड़ करेंगे। जो क्रिकेट खिलाड़ी प्रोग्राम के तहत चुने जाएंगे, उन्हें खेल को बेहतर बनाने के लिए हर सुविधा दी जाएगी। अंडर-16 कैटेगरी के टॉप खिलाड़ियों को फर्स्ट क्लास श्रेणी के कोच ट्रेनिंग देंगे। क्रिकेटर्स को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई जाएंगी, ताकि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हो सकें। इस प्रोग्राम का फायदा उत्तराखंड के उभरते हुए क्रिकेटर्स को मिलेगा।