उत्तराखंड से दुखद खबर..महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की बड़ी बहन का निधन

भाई के प्रभावशाली पद पर होने के बावजूद परुली देवी ने बेहद सादा जीवन जिया, वो पिछले 50 साल से धारचूला में रहकर बुनकर का काम कर रही थीं...
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
bhagat singh koshyari: Parvati devi Sister of Maharashtra governor bhagat singh koshyari passed away
Image: Parvati devi Sister of Maharashtra governor bhagat singh koshyari passed away

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की बड़ी बहन का निधन हो गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की बड़ी बहन पार्वती देवी ने पिथौरागढ़ स्थित जिला अस्पताल में आखिरी सांस ली। पार्वती देवी लंबे वक्त से बीमार थीं। उनका इलाज पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पार्वती देवी को लोग परुली देवी के नाम से भी जानते हैं। पिछले महीने भैयादूज के मौके पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपनी बहन से मिलने धारचूला आए थे। उन्होंने बहन का हालचाल पूछा और उन्हें कहा था कि वो जल्द ठीक हो जाएंगी, पर ये मुलाकात आखिरी मुलाकात साबित हुई।

यह भी पढ़ें - पहाड़ के इस फुटबॉलर को बधाई, फुटबॉल के खेल से मिली कस्टम विभाग में नौकरी
जानकारी के मुताबिक पार्वती देवी एक महीने पहले गिरने की वजह से चोटिल हो गई थीं, चोट लगने के बाद वो एक बार बिस्तर पर पड़ीं तो फिर उठ नहीं सकीं। उनका स्वास्थ्य लगातार खराब होता रहा। परिजनों ने उन्हें पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार को उनका निधन हो गया। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के परिवार में उनकी 8 बहनें और 3 भाई हैं। परुली देवी उनकी चौथे नंबर की बहन थीं। भाई के प्रभावशाली पद पर होने के बावजूद उन्होंने बेहद सादा जीवन जिया। वो पिछले 50 साल से धारचूला में रहकर बुनकर का काम कर रही थीं। साथ ही कपड़े की दुकान भी चलाती थीं। जनप्रतिनिधियों ने भी परुली देवी के निधन पर शोक जताया। पार्वती देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को धारचूला में होगा।