Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां बर्फबारी के बाद और भी हसीन हो गई हैं। मसूरी-धनोल्टी के दिलकश नजारे देखने के लिए देश-विदेश की मशहूर हस्तियां उत्तराखंड पहुंचने लगी हैं। मशहूर फिल्म स्टार सुनील शेट्टी भी अपनी पत्नी संग मसूरी की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने उत्तराखंड आए हुए हैं। बर्फबारी के बाद मसूरी और धनोल्टी का मौसम और भी सुहावना हो गया है। प्रकृति के इन्हीं दिलकश नजारों को देखने के लिए सुनील शेट्टी मसूरी आए हुए हैं। उन्होंने मसूरी में खूब फोटो खिंचवाई, प्रकृति की सुंदरता को सराहा। इस दौरान सुनील शेट्टी मीडिया से बचते दिखे, पर उनके फैंस किसी तरह उन तक पहुंच ही गए। फैंस ने सुनील शेट्टी से ऑटोग्राफ लिया, उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। इस दौरान सुनील शेट्टी की पत्नी भी उनके साथ थीं। सुनील शेट्टी को अपने बीच पाकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। मसूरी घूमने आए सुनील शेट्टी एक स्थानीय रेस्टोरेंट में भी गए।