ऋषिकेश में दूल्हे को नशे में धुत देख भड़की दुल्हन, बारात लौटाई

दुल्हन मंच पर जयमाला लिए खड़ी थी, लेकिन दूल्हा मंच तक पहुंच ही नहीं पाया, नशे में धुत दूल्हा मंच की सीढ़ी चढ़ते ही लुढ़क गया...
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Rishikesh: Bride denied marrying with drunk groom in Rishikesh
Image: Bride denied marrying with drunk groom in Rishikesh

हरिद्वार: ऋषिकेश में दूल्हे राजा बन ठन कर दुल्हन लाने गए थे, लेकिन उन्हें बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। दुल्हन तो नहीं मिली, फजीहत हुई सो अलग। दरअसल दूल्हे राजा अपनी ही शादी में नशे में धुत होकर पहुंचे थे। मंच तक पहुंचते-पहुंचते दूल्हे की हालत खराब हो गई, वो कई बार नीचे गिरा। दुल्हन से ये देखा नहीं गया और उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। इस तरह दूल्हे को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। घटना श्यामपुर की है, जहां हरिद्वार के लालढांग से चली बारात गुमानीवाला आई हुई थी। जश्न का माहौल था। दुल्हन के पिता ने बारातियों के स्वागत के लिए बढ़िया इंतजाम किया था। घराती खुशी से बारात का इंतजार कर रहे थे। ये इंतजार दोपहर को खत्म हुआ। बारात आई, पर दूल्हे की हालत देख हर कोई भौचक रह गया। नशे में धुत दूल्हा अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा था। दोस्त उसे संभाल रहे थे पर वो बार-बार नीचे गिर रहा था। खैर घराती किसी तरह बात को इग्नोर करते रहे, लेकिन जयमाल कार्यक्रम में तो हद ही हो गई।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में यात्रियों से भरी बस पर जंगली हाथियों का हमला.. मौत से मची भगदड़
दुल्हन जयमाला लिए मंच पर खड़ी रही, लेकिन दूल्हा मंच तक पहुंच ही नहीं पाया। मंच तक पहुंचने के दौरान वो कई बार लुढ़क कर गिर पड़ा। दूल्हे की ये हालत देख दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। उसने साफ कह दिया कि नशेड़ी के साथ शादी नहीं करेगी। इस दौरान घरातियों और बारातियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। जश्न का माहौल बवाल में बदल गया। बाद में पुलिस बुलानी पड़ी। पर अच्छी बात ये है कि लड़की वाले दबाव में नहीं आए और उन्होंने बेटी की शादी शराबी दूल्हे से करने से साफ इनकार कर दिया। बाद में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। जहां इस बात पर सहमति बनी कि शादी में खर्च हुए साढ़े तीन लाख रुपये दूल्हा पक्ष अदा करेगा। दोनों पक्षों में से कोई भी एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा। बाद में दूल्हे राजा और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।