Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हरिद्वार: स्वीडन के किंग कार्ल गुस्तफा और क्वीन सिल्विया जल्द ही उत्तराखंड के मेहमान बनेंगे। स्वीडन के राजा और रानी पांच दिसंबर को हरिद्वार आएंगे। जहां उनकी उपस्थिति में सराय में नवनिर्मित 14 एमएलडी के सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) का लोकार्पण होगा। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्वीडन के राजा और महारानी को खास निमंत्रण दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। नमामि गंगे परियोजना के तहत सराय में 14 एमएलडी का प्लांट बना है, जिसका लोकार्पण 5 दिसंबर को होगा। प्लांट की खास बातें भी आपको बताते हैं। गंगा नदी को साफ रखने में एसटीपी का विशेष योगदान रहा है। शहर की गंदगी अब नाले के जरिए गंगनहर में नहीं गिरती। नवनिर्मित एसटीपी में ज्वालापुर की लगभग 70 हजार की आबादी का सीवर और पांडेवाला नाला की गंदगी का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। प्लांट चालू हो गया था, लेकिन इसका विधिवत लोकार्पण अब तक नहीं हो पाया।