Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: पहाड़ से ताल्लुक रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वो हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में जब उर्वशी रौतेला का नाम क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से जोड़ा गया तो उनका सब्र जवाब दे गया। उन्होंने अफवाहें फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया। यही नहीं क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को भी एक खास नसीहत दे डाली। पहली बार अपने लव-अफेयर पर खुलकर बात करते हुए उर्वशी ने साफ किया कि वो फिलहाल सिंगल हैं और सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहती हैं। आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला और हार्दिक पांड्या के बीच अफेयर की खबरें उड़ी थीं। कुछ वक्त पहले उर्वशी और हार्दिक पांड्या एक पार्टी में साथ में स्पॉट हुए थे। उर्वशी ने एक फोटो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली थी, जिसमें हार्दिक भी नजर आ रहे थे। इस फोटो के वायरल होते ही लोग तिल का ताड़ बनाने लगे।