उत्तराखंड: मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर रोप-वे कुछ दिनों के लिए रहेगा बंद, जानिए क्यों

श्रद्धालुओं के लिए एक जरूरी खबर है, मनसा और चंडी देवी मंदिर का रोपवे कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा...
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Haridwar: Mansa and chandi devi ropeway closed
Image: Mansa and chandi devi ropeway closed

हरिद्वार: मोक्षनगरी हरिद्वार में मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर के लिए रोपवे का संचालन कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा। रोपवे सेवा बंद होने से यात्रियों को तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है, उन्हें मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ेगा। मां मनसा देवी के लिए चलने वाली रोपवे सेवा बंद रहेगी, मां चंडी देवी मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु भी उड़नखटोले की सेवा नहीं ले पाएंगे। इन दोनों मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को पैदल रास्ता तय करना पड़ेगा। रोपवे सेवा का संचालन बंद क्यों किया गया है, ये भी बताते हैं। आने वाले कुछ दिनों तक रोपवे की मरम्मत का काम किया जाना है। जब तक काम चलेगा तब तक रोपवे सेवा का संचालन नहीं होगा। मां मनसा देवी और मां चंडी देवी शक्तिपीठ के लिए ऊषा ब्रेको लिमिटेड रोपवे सेवा का संचालन करती है।

यह भी पढ़ें - जय देवभूमि: लाखों का पैकेज छोड़कर नौसेना में अफसर बनीं सोनाली, पूरा किया पिता का सपना
रोपवे की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद सेवा शुरू कर दी जाएगी। मां मनसा देवी के लिए रोपवे सेवा दो दिसंबर से 7 दिसंबर तक बंद रहेगी। इसी तरह मां चंडी देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालु 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक रोपवे सेवा का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। दोनों मंदिरों में रोपवे की मरम्मत का काम चल रहा है। इस दौरान यात्रियों को पैदल रास्ते से ही दोनों मंदिरों में जाना होगा। आपको बता दें कि हरिद्वार में रोपवे सेवा को साल में दो बार बंद किया जाता है। इस दौरान रोपवे की मरम्मत की जाती है। हर साल की तरह इस साल भी स्नान पर्वों के पहले रोपवे की मरम्मत का काम किया जा रहा है।