Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल में दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां प्रेमी से झगड़े के बाद एक महिला ने फांसी लगा ली। महिला की मौत के बाद भाई ने उसकी लाश को बेड के भीतर रख दिया और घर से चला गया। लाश दो दिन तक घर के अंदर पड़ी रही। घटना के दो दिन बाद कहीं जाकर भाई ने मुंह खोला और पुलिस को सारी बात बताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। घटना मोहन एन्क्लेव जमालपुर कलां की है, जहां पुलिस ने घर में बेड के अंदर से महिला की लाश बरामद की। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला ने प्रेमी से झगड़े के बाद फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली थी, हैरानी वाली बात ये है कि महिला ने रविवार को खुदकुशी कि, जबकि उसके भाई ने इस बारे में पुलिस को मंगलवार को बताया। कनखल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला क्या है ये भी जान लें।