Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार, पिछले कुछ वक्त से ये जगह बुरी खबरों की वजह से चर्चा में है। यहां इंसानियत को, ममता को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं हुईं। कुछ दिन पहले मां ने अपने 6 महीने के बच्चे को गंगा में डुबोकर मार डाला था। इस घटना के कुछ ही दिन बाद एक 14 साल की किशोरी ने अपने 2 साल के भाई की हत्या कर दी। जघन्य घटनाओं का ये सिलसिला यहीं नहीं थमा। गुरुवार को चित्रा टॉकिज के पास नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को कुत्ता नोंच रहा था। ये दृश्य देख लोगों का कलेजा कांप उठा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना गुरुवार दोपहर की है।