Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में रहने वाली युवती ने एक पटवारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित डीडीहाट की रहने वाली है। जबकि आरोपी युवक अल्मोड़ा के भनौली में पटवारी है। आरोपी का नाम चमन कुमार है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने कहा कि आरोपी चमन कुमार पटवारी बनने से पहले कांस्टेबल था। उसकी डीडीहाट पुलिस में तैनाती थी। साल 2011 में चमन और युवती एक-दूसरे के संपर्क में आए। दोनों के बीच नजदीकियां बन गईं। चमन ने कहा कि वो युवती से शादी करेगा। शादी का वादा कर उसने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती प्रेग्नेंट हो गई तो उसका जबरन गर्भपात करा दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी युवक ने इसी साल 27 नवंबर को उसके साथ मंदिर में शादी की थी, पर शादी के बाद वो उसे पत्नी मानने से इनकार करने लगा। यही नहीं आरोपी पटवारी युवती को धोखा देकर किसी और से शादी करने की तैयारी कर रहा था।