ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट का काम साल 2020 में नहीं बल्कि 2022 में पूरा होगा, ये जानकारी मुख्य सचिव ने नैनीताल में दी...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Chardham all weather road will be completed in 2022
नैनीताल: उत्तराखंड में इस वक्त चारधाम ऑल वेदर रोड का काम चल रहा है। सड़कें खुदी हुई हैं, जिस वजह से पहाड़ी इलाकों में जाम लगता है, लोगों को परेशानी होती है। फिलहाल इस परेशानी से निजात नहीं मिलने वाली। पहले कहा जा रहा था कि ऑल वेदर रोड का काम साल 2020 तक पूरा हो जाएगा, पर ऐसा संभव नहीं है। मुख्य सचिव ने भी कह दिया है कि प्रोजेक्ट को पूरा होने में अभी और समय लगेगा। चारधाम ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट साल 2020 में नहीं बल्कि साल 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है। अगले कुछ साल में प्रोजेक्ट का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ उत्तराखंड के चारधाम आपस में जुड़ जाएंगे। शनिवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह नैनीताल पहुंचे। भवाली में प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से पर्यावरण नुकसान कम करने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। शासन का प्रयास है कि पर्यावरण को कम नुकसान हो और सड़क काम भी जल्द पूरा हो।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: छोटी सी बात पर मचा बवाल, मैनेजर ने तोड़े युवक के 3 दांत
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी कमेटी के सुझाव पर प्रोजेक्ट के नए काम जल्द शुरू होंगे। किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हे खेती के साथ-साथ डेयरी, मत्स्य पालन, भेड़-बकरी पालन से जोड़ा जा रहा है, ताकि उनकी आमदनी दोगुनी हो। आपको बता दें कि ऑलवेदर प्रोजेक्ट के तहत पिथौरागढ़ से टनकपुर तक 150 किलोमीटर सड़क बननी है। सड़क का काम नवंबर 2017 में शुरू हुआ था। काम दो साल में पूरा हो जाना था, लेकिन सड़क पर अब भी चट्टान कटिंग, चौड़ीकरण के साथ ही डामरीकरण का काम बचा हुआ है। नालियों का निर्माण भी नहीं हो पाया है। इसका मतलब ये है कि पहाड़ के दूसरे हिस्सों की तरह पिथौरागढ़-टनकपुर के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को भी अभी और दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी। यहां ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत 6 मीटर चौड़ी सड़क को दोगुना कर 12 मीटर चौड़ा किया जाना है। प्रोजेक्ट का काम टनकपुर-बेलखेत, बेलखेत-चंपावत, चंपावत-च्यूरानी और च्यूरानी-पिथौरागढ़ पैकेज के तहत किया जाएगा।