शराब की तस्करी पूरी योजना के साथ पिकअप वाहन के ऊपर चेचिस में फर्श के ऊपर केबिन बनाकर की जा रही थी...
-
कोमल
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Police arrested one man in rishikesh with 20 cases of liquor
हरिद्वार: उत्तराखंड नशे के सौदागरों के निशाने पर है। तस्कर आस-पास के राज्यों से शराब लाकर उत्तराखंड में खपा रहे हैं। मामला ऋषिकेश का है, जहां पुलिस ने शराब तस्कर को धर दबोचा। आरोपी के पास से अंग्रेजी शराब की बीस पेटियां बरामद हुई हैं। शराब की पेटियां बोलेरो पिकअप वाहन के चेचिस के ऊपर बने केबिन में भरी थीं। आरोपी इससे पहले भी कई बार उत्तराखंड में शराब की खेप ला चुका है। पकड़े ना जाने पर उसके हौसले बुलंद हो गए, पर इस बार उसकी चालाकी काम नहीं आई और ऋषिकेश पुलिस ने उसे धर दबोचा। दरअसल पुलिस को इलाके में शराब तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने बैराज गेट के पास एम्स गेट, श्यामपुर फाटक, नटराज चौक, चंद्रभागा पुल जैसी जगहों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। पुलिस गाड़ियों की तलाशी ले रही थी। तभी पुलिस को चंद्रभागा नदी के किनारे बने कच्चे रास्ते पर एक बोलेरो दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को चेकिंग के लिए रोक लिया। तलाशी लेने पर पिकअप में पराली और गोबर रखा मिला, लेकिन जब पुलिस ने बारीकी से जांच की तो देखा कि गाड़ी के चेचिस के ऊपर फर्श में एक केबिन बना है। पुलिस का माथा ठनका, जांच के लिए उन्होंने केबिन खोला तो वहां शराब की पेटियां देख पुलिस के होश उड़ गए। बोलेरो में एक दो नहीं शराब की पूरी 20 पेटियां भरी थीं। जो कि क्रेजी रोमियो ब्रांड की अंग्रेजी शराब की थीं। पुलिस ने बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक का नाम कमल है, वो उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि इलाके मे शराब की तस्करी पूरी योजना के साथ पिकअप वाहन के ऊपर चेचिस में फर्श के ऊपर केबिन बनाकर की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें - शाबाश भुला..अमेरिकी कंपनी की नौकरी छोड़ गांव लौटे ललित, अब फूल और मशरूम से शानदार कमाई