ऋषिकेश: गंगा में नहाते वक्त कोरिया का नागरिक डूबा, 14 दिन बाद मिली लाश

कोरिया के रहने वाले ली तुशांग की गंगा नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई थी। 14 दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया....
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
dead Body found: Korean citizen’s dead body found
Image: Korean citizen’s dead body found

हरिद्वार: नदी में नहाते वक्त बरती गई सावधानी अक्सर हादसे का सबब बनती है। कोरिया से उत्तराखंड घूमने आए ली तुशांग के साथ भी यही हुआ। 22 नवंबर को ली तुशांग की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नदी में नहा रहा था, इसी दौरान उसका पैर फिसला और वो गंगा के तेज बहाव में बहता चला गया। हादसे को कई दिन बीत चुके थे, पर रेस्क्यू टीमों को युवक की लाश नहीं मिली थी। 14 दिन की मशक्कत के बाद आखिरकार एसडीआरएफ को कामयाबी मिली। एसडीआरएफ ने युवक की लाश को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना ऋषिकेश की है। जहां 23 साल का कोरियन नागरिक ली तुशांग नहाते वक्त गंगा नदी में डूब गया था। हादसा नीम बीच के पास हुआ।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बोलेरो से हो शराब की स्मगलिंग, ये प्लानिंग देखकर पुलिस के भी उड़े होश
हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चलाती रही, पर युवक का सुराग नहीं लगा। रेस्क्यू टीमें दो से तीन दिन तक सर्च ऑपरेशन में जुटी रहीं। पुलिस भी कोशिश कर रही थी। पुलिस ने कोरियन एंबेसी को भी सूचना दे दी थी। कई दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद 7 दिसंबर को कोरियन नागरिक का शव बरामद हो गया। मुनि की रेती थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने विदेश दूतावास को इस संबंध में सूचना दे दी है। विदेशी नागरिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।