उत्तराखंड: छात्रा ने की खुदकुशी..सुसाइड नोट में लिखा-लव यू संजू एंड हेट-हेट मामू

दूर के रिश्तेदार हेमा को लगातार परेशान कर रहे थे, तनाव में आकर उसने खुदकुशी कर ली...
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
bageshwar: student commits suicide in bageshwar
Image: student commits suicide in bageshwar

बागेश्वर: बागेश्वर में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा का नाम हेमा है, वो पढ़-लिखकर कुछ बन सकती थी, अपने परिवार का नाम रोशन कर सकती थी। अभी हेमा के सामने पूरी जिंदगी पड़ी थी, लेकिन ना जाने ऐसा क्या हुआ, जिसने हेमा की जिंदगी की हर उम्मीद खत्म कर दी। हेमा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें किसी संजू और हर्ष मामू का नाम लिखा है। हेमा ने ‘लव यू संजू और हेट-हेट मामू’ लिखा है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही हेमा के रिश्तेदार हैं। हेमा अपने घरवालों से दूर रहकर पढ़ाई कर रही थी। दोनों रिश्तेदार उसे तंग करते थे, परेशान होकर हेमा ने खुदकुशी कर ली। घटना कपकोट ब्लॉक की है, जहां सोमवार को हेमा की लाश चट्टान के पास मिली। पिता उमेद सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह दस बजे वो रोज की तरह घर से स्कूल गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। शाम को हेमा की लाश ऊंची चट्टान के पास संदिग्ध हालत में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: जीजा ने दी साले की हत्या की सुपारी, ससुराल की दौलत पाने के लिए घिनौना काम
परिजनों ने बताया कि हेमा को कोई परेशान कर रहा था, वो डिप्रेशन में थी। परिजन उससे पूछते थे तो वो कुछ बताती नहीं थी। परिजनों ने सोचा सब ठीक हो जाएगा, पर ये किसी ने नहीं सोचा था कि हेमा खुदकुशी कर लेगी। हेमा गोगिना में रहकर पढ़ाई कर रही थी, जो कि उसके गांव कीमू से पांच किलोमीटर दूर है। हाईस्कूल की परीक्षा हेमा ने गोगिना में रहकर ही पास की। हेमा के पास मिले पांच पन्नों के सुसाइड नोट के आखिरी शब्द ‘लव यू संजू एंड हेट-हेट मामू...हैं। दोनों ही हेमा के दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हेमा की मौत खुदकुशी है या किसी ने उसे चट्टान से धक्का देकर मारा, ये सवाल पुलिस के साथ-साथ हर किसी को परेशान कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।