उत्तराखंड में दोस्ती का कत्ल..बाल काटने पर बवाल, अपने ही दोस्त को कैंची से घोंपकर मार डाला

किशन ने मजाक में अपने दोस्त दीपक के बाल काट दिए थे, ये बात दीपक को इतनी नागवार गुजरी कि उसने कैंची से ताबड़तोड़ वार कर दोस्त की जान ले ली...
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haridwar: Angry youth killed his friend after teasing of hair style
Image: Angry youth killed his friend after teasing of hair style

हरिद्वार: जब हम पैदा होते हैं तो कई रिश्ते हमें जन्म के साथ मिलते हैं, पर दोस्ती ऐसा रिश्ता होता है जिसे समाज नहीं हम खुद चुनते हैं। हरिद्वार में भी दो दोस्त ऐसे ही मिले, दोनों में हंसी-मजाक भी होता था, पर बुधवार को एक दोस्त का मजाक उसकी जान पर भारी पड़ गया। युवक ने मजाक में अपने दोस्त के बाल काट दिए, ये बात दूसरे युवक को इतनी नागवार गुजरी कि उसने कैंची से ताबड़तोड़ वार कर दोस्त की जान ले ली। आरोपी फरार है, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। घटना कनखल स्थित रामकिशन मिशन रोड की है, जहां 31 साल का किशन उर्फ आक्कू अपने दोस्त दीपक भारद्वाज संग रामकिशन मिशन अस्पताल के बाहर खड़ा था। दीपक ने सुबह ही हेयर कट कराया था, जिसे लेकर दोस्त उसके साथ मजाक कर रहे थे। मजाक-मजाक में किशन पास में स्थित नाई की दुकान में गया और वहां से कैंची लाकर दीपक के कुछ बाल काट दिए, बस दीपक को ये बात चुभ गई।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पूर्व फौजी का बेटा गिरफ्तार, फौजी क्वार्टरों में करता था चोरी
किशन की ये हरकत दीपक को इतनी नागवार गुजरी की उसने कैंची से किशन के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। लहूलुहान किशन वहीं गिर पड़ा। घायल को तुरंत रामकिशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने कड़ी मशक्कत कर उसके सीने में धंसी कैंची को निकाला। शाम को किशन की मौत हो गई। आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बीजेपी नेत्री का बेटा है। किशन की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं, कुछ समय पहले उसके पिता पदम शर्मा की भी मौत हो गई थी। लोगों ने बताया कि दीपक और किशन में गहरी दोस्ती थी, किशन अपने व्यवहार के चलते बहुत लोकप्रिय था, वो क्षेत्र के बुजुर्ग लोगों को मुफ्त में ई-रिक्शा से उनके गंतव्य तक पहुंचाया था। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, आरोपी की तलाश जारी है।