उत्तराखंड: हाईवे के बीचों-बीच आया 15 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप

जब हाईवे से गुजर रहे लोगों की नजर अजगर पर पड़ी तो सभी की सांसें थम गई। इस बीच अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Haridwar highway par azgar
Image: Haridwar highway par azgar

हरिद्वार: उत्तराखंड में बीच हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब 15 फीट का अजगर भटकते हुए हाईवे पर पहुंच गया। यह खबर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की है। राह चलते लोगों ने अफरातफरी में इस बात की खबर वन विभाग को दी और इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया। लक्सर हरिद्वार हाईवे पर सीमेंट फैक्ट्री के पास एक अजगर भटकते हुए पहुंच गया था। जब हाईवे से गुजर रहे लोगों की नजर आज घर पर पड़ी तो सभी की सांसें थम गई। इस बीच अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। रास्ते पर ही कई वाहन खड़े हो गए जिससे यातायात प्रभावित हुआ। इसके बाद लोगों ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी और सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। तुरंत ही अगर को जंगल में छोड़ा गया तब जाकर लोगों की सांस में सांस आई। वन विभाग क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि अजगर सड़क के पास आने की सूचना पर वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया और वन कर्मियों ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें - देवभूमि में एक यादगार शादी..बर्फबारी के बीच दुल्हन लेने 12 किमी पैदल चला दूल्हा, देखिए तस्वीरें