Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में जंगली जानवर आतंक का सबब बने हुए हैं। भालू के हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। मामला चमोली के बेमरू गांव का है, जहां खेतों में चारा लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। महिला बुरी तरह घायल हुई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने कहा कि महिला का इलाज चल रहा है, अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। महिला का नाम मंजू देवी है। 30 साल की मंजू देवी मंगलवार को अपने खेतों में चारा लेने गई हुई थी। तभी झाड़ियों में घात लगाकर बैठे भालू ने मंजू देवी पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुन गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को भालू के चंगुल से छुड़ाया। गांववालों को देखकर भालू जंगल की तरफ भाग गया। बाद में परिजन महिला को अस्पताल लेकर आए। भालू के हमले से महिला के हाथ और पैर में गहरे घाव हो गए हैं।