उत्तराखंड: शुभांगी ने PCS-J में पाई सफलता, पिता से प्रेरणा लेकर जज बनी बेटी..बधाई दें

शुभांगी ने अपना लक्ष्य पहले ही तय कर दिया था। आप भी शुभांगी को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दें।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: UTTARAKHAND SHUBHANGI GOT SUCCESS IN PCS J
Image: UTTARAKHAND SHUBHANGI GOT SUCCESS IN PCS J

हरिद्वार: उत्तराखंड की शुभांगी ने पीसीएसजे की परीक्षा पास की और जज बनी है। अपने पिता से प्रेरणा लेकर शुभांगी सफलता के इस रास्ते पर चली है। शुभांगी के पिता हरिद्वार के सहायक शासकीय अधिवक्ता हैं। तीन बहनों में सबसे बड़ी शुभांगी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर से 12वीं की थी और इसके बाद देहरादून के लॉ कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई की। अपना रास्ता उन्होंने पहले ही चुन लिया था इसलिए 1 साल तक दिल्ली में कोचिंग ली। शुभांगी की जिंदगी का एकमात्र लक्ष्य जज बनना ही था और आखिरकार पीसीएसजे की परीक्षा में सफल होने के बाद उन्होंने यह लक्ष्य हासिल किया है। 12वीं करने के बाद वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में जुट गई थी। मां पिता और पूरे परिवार से उन्हें पूरा सहयोग मिला। शुभांगी का हौसला तब बड़ा जब उनकी बहन पायल गुप्ता आईआरएस के लिए चुनी गई। उन्होंने मेहनत की और अपना लक्ष्य हासिल कर ही लिया पुलिस स्टाफ अब शुभांगी का कहना है कि उनका मुख्य मकसद गरीबों और जरूरतमंदों को न्याय दिलाना है। फिलहाल शुभांगी के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से भी शुभांगी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें - देहरादून के कार्तिकेय जोशी को बधाई, पहली ही बार में टॉप की PCS-J परीक्षा..हासिल की तीसरी रैंक