CAA Protest: उत्तराखंड के हरिद्वार में धारा 144 लागू, पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हरिद्वार में प्रदर्शन की खबरों के बीच धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस और खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Caa protest haridwar dhara 144
Image: Caa protest haridwar dhara 144

हरिद्वार: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उत्तराखंड में भी विरोध प्रदर्शन होने लगा है। इसके मद्देनजर हरिद्वार जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हरिद्वार में धारा 144 रविवार शाम तक लागू रहेगी। आपको बता दें कि हरिद्वार में कई संगठनों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष और विरोध में जुलूस निकलने थे पुलिस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ-साथ खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। हरिद्वार के लक्सर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हिंदू संगठनों के युवाओं द्वारा शांति मार्च निकाला गया। शांति मार्च के बाद एसडीएम ऑफिस में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। अब रविवार को भी कई संगठनों द्वारा इस कानून के पक्ष और विरोध में जुलूस निकलने हैं इसे लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क हो गया है। प्रदर्शन के मद्देनजर हरिद्वार शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें - धन्य है बीरोंखाल की राखी, भाई को बचाने के लिए गुलदार से लड़ी..मिलेगा वीरता पुरस्कार