उत्तराखंड में स्कूटी का कटा 27 हजार रुपये का चालान, वजह भी जान लीजिए

इसलिए कहते हैं कि नाबालिग के हाथ में वाहन थमाना आपके लिए कितना भारी पड़ सकता है। उत्तराखंड में भी ऐसा ही हुआ है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: Scooty chalan twenty seven thousand in haridwar uttarakhand
Image: Scooty chalan twenty seven thousand in haridwar uttarakhand

हरिद्वार: सड़क, सुरक्षा के नियम सभी के लिए बने हैं। जो भी इन नियमों क पालन नहीं करेगा, उस पर कार्रवाई तो बनती है। खास तौर पर जबसे नए व्हीकल एक्ट आए हैं, बड़े बड़े चालना की खबर सामने आ रही हैं। उत्तराखंड में तो एक स्कूटी का 27 हजार रुपये का चालान कटा है। जी हां नाबालिग बेटे को स्कूटी थमाना एक परिवार को बेहद भारी पड़ गया। सीपीयू ने स्कूटी सीज कर दी और नाबालिग के पिता पर 27 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। बताया जा रहा है कि 6 दिसंबर को हरिद्वार में चेकिंग के दौरान सीपीयू ने एक किशोर को स्कूटी चलाते हुए पकड़ लिया। खबर तो ये भी है कि नाबालिग ने हेलमेट भी नहीं पहना था और गाड़ी के इंश्योरेंस के पेपर भी उसके पास नहीं थे। बस फिर क्या था….सीपीयू ने उसकी स्कूटी सीज कर दी। इसके बाद उसके पिता चालान भुगतने के लिए कोर्ट पहुंचे तो कोर्ट ने उन पर 27 हजार रुपये का जुर्माना ठोंक दिया। 25 हजार रुपये नाबालिग के हाथ में स्कूटी देने, 1 हजार रुपये इंश्यारेंस पेपर न दिखाने और 1 हजार रुपये हेलमेट न पहनने के लिए लगाए गए हैं। सीपीयू ने एक ही दिन यानी मंगलवार को अभियान चलाकर 6 नाबालिगों को वाहन चलाते रोका गया। सभी वाहनों को सीज किया गया। हमारी भी आपसे ये ही अपील है कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें।
यह भी पढ़ें - देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, सेंट थॉमस स्कूल के दो छात्रों की मौत