Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में सेना की आवाजाही अब और आसान होगी। सेना हवाई सेवा के लिए चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का इस्तेमाल कर सकेगी। गुरुवार को इस हवाई पट्टी पर वायु सेना के मालवाहक 52 सीटर मल्टीपरपज विमान और डोनियर डीओ 228 विमान ने सफलतापूर्वक टेकऑफ और लैंडिंग की। ये एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि वायु सेना इस हवाई पट्टी को लेकर लंबे वक्त से प्रयोग कर रही है। पिछले साल वायुसेना ने यहां ऑपरेशन गगन शक्ति के तहत तीन दिन का अभ्यास किया था। उत्तराखंड की सीमाएं चीन से सटी हैं, जो कि इसे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य बनाती हैं। चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का विस्तार क्यों जरूरी है और ये सेना के लिए क्यों अहम है, ये भी आपको जानना चाहिए। दरअसल इस हवाई पट्टी से चीन सीमा की हवाई दूरी यानि एरियल डिस्टेंड महज 125 किलोमीटर है। यही वजह इसे वायुसेना के लिए खास बनाती है। गुरुवार को हवाई पट्टी की क्षमता जांचने के लिए वायु सेना के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से रैकी की।