Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हरिद्वार: इंडियन क्रिकेट टीम के क्रिकेटर्स ने नये साल का स्वागत अपने-अपने अंदाज में किया। टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविच संग सगाई कर ली। सोशल मीडिया पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी किया। ऐसे में अपने ऋषभ पंत कैसे पीछे रहते। ऋषभ ने भी अपनी लेडी लव के साथ रोमांटिक अंदाज में नये साल का स्वागत किया। गर्लफ्रैंड ईशा नेगी संग बर्फीली वादियों में छुट्टियां मनाने गये ऋषभ पंत शायराना अंदाज में दिखे। इस ट्रिप की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ऋषभ ने ईशा के लिए लिखा कि ‘जब मैं तुम्हारे साथ होता हूं तो खुद को अच्छा लगने लगता हूं’। वैसे ऋषभ पंत सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं, लेकिन जब भी उनकी कोई फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट होती है तो उनके फैंस खुश हो जाते हैं। इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और गर्लफ्रैंड ईशा नेगी की फोटो शेयर कीं।