उत्तराखंड में मंदिर को मानव बम से उड़ाने की धमकी, खत में ISIS का नाम

मंदिर के पुजारी हर दिन की तरह कपाट खोलने पहुंचे थे लेकिन जब उन्हें वहां एक खत मिला तो सभी के होश उड़ गए।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand news: Threats letter in rishikesh durga mandir
Image: Threats letter in rishikesh durga mandir

हरिद्वार: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर उत्तराखंड के ऋषिकेश से है जहां श्री दुर्गा मंदिर को मानव बम से उड़ा देने की धमकी मिली। इसके बाद से मंदिर समिति और लोगों में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह है दुर्गा मंदिर के पुजारी मंदिर का गेट खोलने के लिए पहुंचे तो उन्हें एक खत मिला। खत में मंदिर को मानव बम से उड़ा देने की धमकी लिखी हुई थी। उस खत में आईएसआईएस का जिक्र किया गया था। आपको बता दें कि आईएसआईएस दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों में से एक है। मंदिर के पुजारी नखत की सूचना मंदिर के पदाधिकारियों को दिए और उसके बाद सभी मौके पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी और पुलिस को इस बाबत बताया गया है और अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी का कहना है कि इसकी जांच शुरू कर दी गई है साथ ही कहा गया है कि इसके पीछे किसी की शरारत हो सकती है। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ साफ हो पाएगा।
यह भी पढ़ें - पहाड़ के ऋषभ पंत, पहाड़ की ईशा नेगी..पहाड़ से शेयर की ये खूबसूरत फोटो