Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: 'दूर उस आकाश की गहराईयों में, एक नदी से बह रहे हैं आदि योगी...प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर ने जैसे ही इस गीत को आवाज दी, श्रोता आध्यात्म और संगीत के जादू में खो से गए। मौका था ग्लोबल हिंदू सॉलिडेरिटी वॉकथॉन का, जिसके तहत ऋषिकेश में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर ने भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव के आह्वान के साथ किया। त्रिवेणी घाट के किनारे हुए कार्यक्रम में कैलाश खेर ने एक के बाद एक कई भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी। कार्यक्रम जैसे-जैसे आगे बढ़ता रहा श्रोता शिव, आध्यात्म और गंगा की भक्ति में डूबते रहे। कैलाशा बैंड के साथियों ने कार्यक्रम में शानदार जुगलबंदी कर समा बांध दिया।