उत्तराखंड में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस के हाथ से चालान बुक छीन कर फाड़ दी

खबर है कि युवती ने हेलमेट नहीं पहना था। युवती का पारा आसमान पर चढ़ गया और उसने दरोगा के हाथ में रखी चालान बुक फाड़ दी।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand news: Girl high voltage drama in haridwar
Image: Girl high voltage drama in haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड में एक युवती का बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। इस हाई वोल्टेज ड्रामे की वजह है स्कूटी का चालान। जी हां यह खबर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की है जहां देवीपुरा चौक पर स्कूटी सीज होने से एक युवती को इतना गुस्सा आ गया है कि उसने सीपीयू की महिला दरोगा के हादसे चालान बुक छीनी और फाड़ दी। अब कहानी को जरा विस्तार से समझने की कोशिश कीजिए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सीपीयू की महिला दरोगा देवीपुरा चौक के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां से स्कूटी पर सवार दो युवती गुजरी। खबर है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही महिला दरोगा ने उन्हें रोका और डीएल मांगा तो युवती ने डीएल घर से मंगवाने की बात कही। काफी देर बाद जब युवती के कागजात नहीं आए तो दरोगा ने स्कूटी सीज कर दी। बस फिर क्या था युवती का पारा आसमान पर चढ़ गया और उसने दरोगा के हाथ में रखी चालान बुक फाड़ दी। काफी मुश्किल के बाद सीपीयू की टीम ने युवती के हाथ से चारण बुक वापस ली। इसके बाद मायापुर चौकी पुलिस की मदद से युवती को चौकी ले जाया गया और उसके परिजनों को भी बुलाया गया। सीपीयू प्रभारी दिनेश पवार का कहना है कि युवती के भविष्य को देखते हुए कोई कार्यवाही नहीं की गई उसे सिर्फ चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह की हरकतें ना करें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में दिनदहाड़े खौफनाक हत्याकांड, शादी के 37 दिन में ही उजड़ गया परिवार