देवभूमि में ऐसे अफसर भी हैं, सड़क पर तड़पते युवक के लिए देवदूत बने SP..खुद ले गए अस्पताल

एंबुलेंस नहीं आई तो एसपी मनोज कत्याल ने समय ना गंवाते हुए युवक को अपनी गाड़ी में लेटाया और उसे अस्पताल ले गये...
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Haridwar: Sp manoj katyal himself took injured to hospital
Image: Sp manoj katyal himself took injured to hospital

हरिद्वार: तीर्थनगरी हरिद्वार...यहां जीआरपी ने एक घायल की जान बचाने के लिये जो किया, वो सुन आपका दिल खुश हो जाएगा। मामला सिडकुल थाना क्षेत्र का है, जहां एक बाइक सवार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। तमाशबीनों की भीड़ मौके पर जुटी हुई थी, पर किसी ने भी घायल को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी नहीं उठाई। इसी दौरान एसपी रेलवे मनोज कत्याल वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने युवक को सड़क पर तड़पते देखा तो अपनी गाड़ी रोक दी। घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए उन्होंने 108 एंबुलेंस को कई बार फोन किया। पर 108 एंबुलेंस कभी समय पर पहुंची है क्या। घायल युवक तड़पता रहा। एंबुलेंस नहीं आई। युवक की हालत बिगड़ते देख एसपी ने एंबुलेंस का इंतजार करना बंद कर दिया। एसपी मनोज कत्याल ने समय ना गंवाते हुए युवक को अपनी गाड़ी में लेटाया और उसे अस्पताल ले गये। बताया जा रहा है कि जिस वक्त युवक हादसे का शिकार हुआ, उस वक्त एसपी मनोज कत्याल अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें रास्ते में घायल बाइक सवार दिखाई दिया। उन्होंने मंदिर जाने से पहले घायल को अस्पताल पहुंचाना जरूरी समझा। इंसानियत के प्रति अपना फर्ज निभाया और घायल को खुद अस्पताल तक लेकर गए। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि अगर घायल को समय पर इलाज नहीं मिलता, तो उसकी जान जा सकती थी। शुक्र है कि हमारे समाज में एसपी मनोज कत्याल जैसे लोग भी हैं। यही लोग हमारे सच्चे हीरो हैं और इन्हीं की वजह से हमारी दुनिया थोड़ी और खूबसूरत बन जाती है। समाज के ऐसे सच्चे हीरोज को हमारा सलाम।
यह भी पढ़ें - देहरादून में लूट मचाने वाला मोहम्मद विशाल कश्मीर से गिरफ्तार, कुलगाम में छुपा बैठा था