Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों में अब बागेश्वर के अमन पांडे का नाम भी शामिल हो गया है। पहाड़ के इस होनहार लाल ने राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता का आयोजन अलवर में हुआ, जिसमें अमन ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी को हरा कर गोल्ड मेडल जीता। अमन की बदौलत उत्तराखंड ने राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज की। अमन ने महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अपने शानदार खेल से अमन ने उत्तराखंड के साथ-साथ बागेश्वर को भी गौरवान्वित किया है। इन दिनों उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। खेल विभाग भी अमन के शहर पहुंचने पर, उन्हें सम्मानित करेगा।