Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड का सीमांत जिला पिथौरागढ़...गिरीश जोशी और मोहित जोशी इसी जिले में तैनात थे। दोनों पुलिस महकमे में थे, सहकर्मी होने के साथ-साथ अच्छी दोस्ती थी दोनों में। चार दिन पहले दोनों साथ में गए थे। ये आखिरी मौका था, जबकि दोनों को साथ में देखा गया। 2 जनवरी के बाद से मोहित जोशी लापता हो गया। गिरीश जोशी भी छुट्टी पर चला गया। मोहित जोशी नहीं मिला तो पुलिस ने उसके साथी गिरीश से पूछताछ की। पूछताछ में गिरीश ने जो खुलासा किया, उसे सुन पुलिसवाले भी सन्न रह गए। गिरीश ने बताया कि दो जनवरी को वो मोहित को अपनी कार में बैठाकर चंडाक बांस रोड पर ले गया था। इसी दौरान मोहित लघुशंका करने के लिए कार से उतरा। तभी गिरीश ने उसे खाई में धक्का दे दिया जिस वजह से मोहित की मौत हो गई। मोहित की हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने लापता सिपाही की लाश भी बरामद कर ली है। मोहित की हत्या क्यों की गई, ये भी आपको बताते हैं। मोहित जोशी काशीपुर के रहने वाले थे। वो पुलिस लाइन में तैनात थे।