Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: पहाड़ के लाल अपनी कर्मठता और ईमानदारी के लिये जाने जाते हैं। यही वजह है कि केंद्र ने देवभूमि के बेटों को अहम जिम्मेदारी दी है। खासकर सेना और रक्षा से जुड़े क्षेत्रों में उत्तराखंड के होनहारों का खासा दबदबा दिखता है। नये साल पर जनरल बिपिन रावत को लेकर अच्छी खबर आई थी। उन्हें देश का पहला सीडीएस नियुक्त किया गया। अब एक अच्छी खबर उत्तरकाशी से आ रही है। जिले के रहने वाले अंकित बिजल्वाण को भारतीय तटरक्षक बल में अहम जिम्मेदारी मिली है। अंकित बिजल्वाण भारतीय तटरक्षक बल में डिप्टी कमांडेंट बन गए हैं। अंकित बिजल्वाण की पदोन्नति से क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। अंकित बिजल्वाण पुरोला विकासखंड के पोरा गांव के रहने वाले हैं। अंकित साल 2013 में बतौर सहायक कमांडेंट भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए थे। उनकी शुरुआती ट्रेनिंग भारतीय नौसेना एकेडमी के एझिमाला सेंटर में हुई, जो कि केरल में है। वो अब तक कोची, विशाखापट्टनम, चेन्नई, अंडमान-निकोबार, दुबई और ओमान जैसी जगहों पर सेवाएं दे चुके हैं।