IAS दीपक रावत बने जरूरतमंद बच्चे के साथी, बातों-बातों में दिया यादगार तोहफा.. देखिए वीडियो

हरिद्वार के डीएम रह चुके आईएएस दीपक रावत को जिले के बच्चे प्यार से मामा बुलाते हैं, ऐसा क्यों है ये जानने के लिए आपको ये वीडियो देखना पड़ेगा...
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
IAS Deepak rawat: An IAS officer changes these children’s lives
Image: An IAS officer changes these children’s lives

हरिद्वार: आईएएस दीपक रावत की गिनती उत्तराखंड के काबिल युवा अफसरों में होती है। वो अपने कामों के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले तक आईएएस दीपक रावत हरिद्वार के डीएम थे। उस वक्त उन्होंने भ्रष्टाचारियों की नाक में खूब दम किया। अब वो कुंभ मेला अधिकारी हैं, इस जिम्मेदारी को निभाने के साथ-साथ वो समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह निभा रहे हैं। आईएएस दीपक रावत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बच्चा दिख रहा है। 11-12 साल के इस बच्चे ने अपने बाल ब्लीच किये हुए थे। एक वक्त था जब बालों को रंगना जरूरत और मजबूरी हुआ करता था, अब शौक बन गया है। बच्चे भी ये शौक खूब पाल रहे हैं। हरिद्वार में जिस बच्चे से आईएएस दीपक रावत मुखातिब हुए। आगे देखिए वीडियो।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में महेन्द्र सिंह धोनी, बेटी जीवा के साथ बर्फ में की जमकर मस्ती..देखिए वीडियो
आईएएस दीपक रावत इस बच्चे और उसके दोस्तों से एक अफसर नहीं, बल्कि आम इंसान की तरह मिले। पहले तो लगा कि शायद बाल ब्लीच करने पर बच्चे को खूब डांट पड़ेगी। जो काम बच्चे के माता-पिता को करना चाहिए, वो दीपक रावत करेंगे। पर उन्होंने बच्चे को बिना डांटे-डपटे अपनी बात अच्छी तरह समझाई। बात करते वक्त बच्चे ने बताया कि वो 5वीं तक पढ़ा है। अब पढ़ाई छोड़ दी है, क्योंकि बिना आधार कार्ड के स्कूल वाले एडमिशन नहीं दे रहे। आईएएस दीपक रावत ने बच्चे से पूछा कि क्या वो पढ़ना चाहता है, बच्चे ने हां में जवाब दिया। जिस पर आईएएस दीपक रावत ने बच्चे को अपना फोन नंबर दिया, उसका फोन नंबर भी लिया और कहा कि वो उसका स्कूल में एडमिशन करा देंगे, लेकिन स्कूल में मन लगाकर पढ़ना होगा। आईएएस अफसर और बच्चे की बातचीत वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो 25 दिसंबर को अपलोड हुआ, जिसे कुछ ही दिन के भीतर ढाई लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो की बातें बहुत हो गई, चलिए अब आप ये वीडियो भी देख लें। इसे देख आप खुद ही समझ जाएंगे कि उत्तराखंड के युवा आईएएस दीपक रावत को अपना रोल मॉडल क्यों कहते हैं।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: