Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में एक ऐसी घटना हुई है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए। एक कमरे में प्रेमी की लाश लटकी थी और बिस्तर पर प्रेमिका बेहोशी की हालत में पड़ी थी। ये पूरी घटना हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र के गांव फेरुपुर की है। यहां एक सावन नाम के युवक ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसी कमरे में एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। डॉक्टरों का कहना है कि युवती ने जहरीला पदार्थ खाया है। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि गांव फेरुपुर के रहने वाले 18 साल के युवक सावन का एक युवती से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती अपनी बहन और जीजा के साथ फेरुपुर गांव में ही रहती थी। पुलिस का कहना है कि सोमवार की रात को युवती अपने प्रेमी सावन से मिलने उसके घर पहुंची। उस बीच न जाने क्या हुआ कि रात को सावन ने फांसी लगा दी और युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस पूरी घटना का पता अगले दिन सुबह चला। दरअस काफी देर तक युवक ने कमरा नहीं खोला तो उसके पिता जगपाल ने उसे आवाज दी। फिर भी कोई हलचल नहीं हुई तो पिता ने खिड़की से अंदर देखा। अंदर देखते ही पिता के होश उड़ गए। सावन पंखे से लटका था। पिता के शओर मचाने पर बाकी लोग भी वहां पहुंच गए। गेट को तोड़ा तो देखा कि बिस्तर पर एक युवती बेहोशी की हालत में थी। तुरंत ही पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ सुखपाल मान का कहना है कि युवती की पहचान के बाद उसके जीजा को बुलाया गया और उसे अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल युवक और युवती ने ये कदम क्यों उठाया ? इसका जवाब आना बाकी है।