Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड की तीर्थनगरी ऋषिकेश...ये जगह पर्यटन मानचित्र पर अपनी खास पहचान बना चुकी है। जैसे-जैसे यहां पर्यटकों की आमद बढ़ रही है, जिस्मफरोशी का जाल भी तेजी से फैल रहा है। हाल ही में पुलिस ने यहां एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। ऋषिकेश के गुमानीवाला में सेक्स रैकेट चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने एक कार चालक को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई खुलासे किये। उसने बताया कि जिस्मफरोशी का पूरा धंधा फोन के जरिए चलाया जाता था। फोन के जरिए ही ग्राहकों को फंसाया जाता था, उनसे डील की जाती थी। आरोपी और उसका साथी गोविंद मिलकर रैकेट चला रहे थे। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पूरा मामला क्या है, ये भी बताते हैं।