Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हरिद्वार: लालच के सामने रिश्तों का अब कोई मोल नहीं रह गया है। रिश्तों की एक ऐसी ही पहेली हरिद्वार में देखने को मिली। जहां पति-पत्नी ने लोगों को लूटने के लिए अपने रिश्ते की मर्यादा तक दांव पर लगा दी। पति अपनी पत्नी का भाई बन उसके लिए मालदार दूल्हे तलाशने लगा और पत्नी बन गई लुटेरी दुल्हन। दोनों ने एक युवक से शादी कर उससे 50 हजार की नकदी और लाखों के जेवर लूटे और फरार होने की प्लानिंग करने लगे। लेकिन दोनों फरार हो पाते इससे पहले ही पुलिस उन तक पहुंच गई। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके असली पति को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से 50 हजार की नकदी और जेवर भी बरामद हुए। लुटेरी दुल्हन का नाम पूजा उर्फ अंजली है। उसकी शादी कराने वाला महावीर भी पुलिस की गिरफ्त में है, जो कि पूजा का पति है। अब खबर डिटेल में जानते हैं। कुछ दिन पहले पंचकूला हरियाणा में रहने वाले एक युवक की शादी पूजा से हुई थी।