उत्तराखंड की रेणु के बाल दुनिया में सबसे लंबे, 271.50 सेंटीमीटर की लंबाई से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

हल्द्वानी की रेणु धरियाल ने 271.50 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 10 इंच लंबे बालों के साथ जीवित महिला के सबसे लंबे बालों का Guinness World Record बनाया है। 2015 से बाल नहीं कटवाए।

2015 से नहीं कटवाए बाल

रेणु ने वर्ष 2015 से बाल कटवाना बंद कर दिया था। शुरुआत में यह उनका व्यक्तिगत शौक था, लेकिन समय के साथ यही शौक जुनून में बदल गया और आखिरकार उन्हें विश्व रिकॉर्ड तक ले गया। इतने लंबे बालों को संभालना आसान नहीं है।

बालों का रखना पड़ता है विशेष ध्यान

रेणु अपने बालों को जमीन से दूर रखने के लिए खास तरीके से चोटी बनाती हैं। बाल धोने और उन्हें सुलझाने में कई घंटे लग जाते हैं, लेकिन वह उनकी देखभाल में कोई लापरवाही नहीं बरततीं।

घरेलू नुस्खों से करती हैं बालों की देखभाल

रेणु ने अपने बालों की लंबाई और मजबूती बनाए रखने के लिए महंगे सैलून ट्रीटमेंट या केमिकल प्रोडक्ट्स का सहारा नहीं लिया। वह पारंपरिक घरेलू नुस्खों और प्राकृतिक सामग्रियों से बालों की देखभाल करती हैं। वह बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त शैंपू और कंडीशनर से दूरी रखती हैं और घर पर प्राकृतिक सामग्री से तेल व हर्बल शैंपू तैयार करती हैं। बालों की देखभाल के लिए वह मेथी दाना, कलौंजी और अदरक से तैयार होममेड सीरम का भी इस्तेमाल करती हैं। रेणु की कहानी बताती है कि वर्षों का धैर्य, निरंतर देखभाल और अपने शौक के प्रति जुनून किस तरह एक अनोखी उपलब्धि में बदल सकता है।

और वेब स्टोरीज़

उत्तराखंड: मसूरी में फिल्म शूटिंग के बीच अक्षय कुमार की CM धामी से मुलाकात, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चाउत्तराखंड: देवभूमि की पवित्र दो धाम यात्रा पर रानी मुखर्जी, दर्शन पूजा अर्चना कर चढ़ाया ध्वजउत्तराखंड: बारिश के बीच यमुनोत्री-हेमकुंड में बर्फबारी, बढ़ी ठंड; देखिए खूबसूरत तस्वीरें
🏠 होम पेज 🔥 सभी वेब स्टोरीज़