Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: पहाड़ की होनहार बेटियां खेलों की दुनिया में खूब नाम कमा रही हैं। इन बेटियों में काशीपुर की दो सगी बहनें भी शामिल हैं। दोनों बहनों ने नॉर्थ इंडिया सीनियर एंड जूनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड समेत तीन मेडल जीतकर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया। अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर जसविंदर कौर जस्सी ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में दो सिल्वर मेडल जीते। जबकि उनकी बड़ी बहन संतोष कौर ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। नॉर्थ इंडिया सीनियर एंड जूनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 10 से 12 जनवरी तक हरियाणा के भिवानी में हुआ। जहां काशीपुर की दोनों बहनों ने शानदार प्रदर्शन किया। जसविंदर और संतोष ने गोल्ड समेत तीन मेडल जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम की। जसविंदर कौर और संतोष कौर ऊधमसिंहनगर के काशीपुर की रहने वाली हैं। इस वक्त दोनों के घर पर जश्न का माहौल है।