Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: हल्द्वानी से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहां पुलिस जिस लापता किराना कारोबारी की तलाश में दिन-रात एक किए हुई थी, वो मुरादाबाद स्पेशल ब्रांच की हिरासत में मिला। कारोबारी को हनीट्रैप गिरोह ने अपने जाल में फंसाया था। ये गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा तो पुलिस कारोबारी को भी अपने साथ ले गई। पीड़ित कारोबारी को हनीट्रैप गिरोह के चंगुल में फंसाने वाला भी उसी का दोस्त है। किडनैप किराना कारोबारी का अपने एक साथी से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। दोस्त कारोबारी ने पैसे तो नहीं लौटाए, पर कारोबारी को हनीट्रैप गिरोह के चंगुल में जरूर फंसा दिया। आरोपी कारोबारी ने गिरोह के साथ अपना कमीशन फिक्स किया हुआ था। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं। तल्ली बमौरी में रहने वाले कारोबारी का हीरानगर में जनरल स्टोर है। बुधवार रात कारोबारी के भाई ने पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। उसने बताया कि उसका भाई एक कारोबारी के साथ रुद्रपुर के लिए निकला था। शाम तक दूसरा कारोबारी लौट आया, जबकि उसका भाई लापता है।