Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद कई जगहें ऐसी हैं, जहां प्राकृतिक आपदाओं का भी कहर देखने को मिल रहा है। इसी भूस्खलन की चपेट में आने से सांसद और पूर्व विधा.क बाल बाल बच गए। घटना कपकोट-बागेश्वर सड़क पर आरे गांव के पास की बताई जा रही है। ईटीवी डॉट कॉम की खबर के मुताबिक यहां बीती रात अचानक ही पहाड़ से भूस्खलन हो गया। इसी दौरान राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा यहां से गुजर रहे थे। दरअसल सांसद टम्टा उत्तरायणी मेले में शिरकत कर लौट रहे थे। उनके साथ पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण भी थे। दोनों ही भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। शुक्र इस बात का रहा कि किसी को कोई चोट नहीं आई। सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर आ गए थे और बंद हो गई। सांसद और पूर्व विधायक ने तत्काल ही भूस्खलन की सूचना आपदा कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद आपदा प्रबंधन, PWD और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत हुई और इसके बाद सड़क को खोली गया। इसी दौरान यहां शामा क्षेत्र में बाइक रपटने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को सांसद ने लोगों की मदद से दूसरी तरफ पहुंचाया और उसे अस्पताल भेजा गया।