Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में बर्फबारी से इन दिनों मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। जनवरी महीने की शुरुआत से ही पहाड़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि रविवार को काफी राहत महसूस हुई। पिछले कई दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थमा रहा। रविवार को धूप खिली रही, पर शीतलहर का प्रकोप बरकरार है। सोमवार को भी मौसम का बदला मिजाज देखने को मिलेगा। मौसम के लिहाज से अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश होगी, बर्फबारी की संभावना भी है। मैदानी जिलों को कोहरे की मार झेलनी पड़ेगी। पहाड़ी जिलों को फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी जिलों में कोहरा दिक्कत बढ़ाएगा।