Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: पूरे देश में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर भव्य समारोह आयोजित होगा, जो कि गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण है। हर साल की तरह इस बार भी प्रदेश के कई होनहार लाल राजपथ पर कदमताल करते नजर आएंगे। इन्हीं होनहारों में से एक हैं रुद्रप्रयाग के प्रियांशु रावत। जो कि 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली ऑल इंडिया स्कूल बैंड परेड को कमांड करेंगे। प्रियांशु जखोली विकासखंड के थाती बड़मा क्षेत्र के रहने वाले हैं। क्षेत्र का बेटा राजपथ पर ऑल इंडिया स्कूल बैंड परेड को कमांड करने जा रहा है, इस खबर से गांव के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी की लहर है। रुद्रप्रयाग के रहने वाले प्रियांशु रावत घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र हैं। इन दिनों वो दिल्ली में होने वाली परेड की तैयारी में जुटे हैं।