उत्तराखंड पुलिस के सिपाही पर संगीन आरोप, महिला से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सस्पेंड

ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुषकर्म और हत्या के मामले में आरोपी उत्तराखंड पुलिस के सिपाही के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया...वीडियो भी देखिए
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
उत्तराखंड पुलिस: Accused soldier of misdeeds and murder suspended
Image: Accused soldier of misdeeds and murder suspended

हरिद्वार: हरिद्वार में ब्यूटीशियन से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। रविवार सुबह हरिद्वार के एक होटल में देहरादून की रहने वाली महिला का शव मिला था। जांच में पता चला कि महिला डालनवाला की रहने वाली है, वो ब्यूटीशियन का काम करती थी। महिला के लिए उत्तराखंड पुलिस एक सिपाही ने होटल में कमरा बुक कराया था। सिपाही देर रात तक महिला के साथ ही था, सुबह कमरे में महिला संदिग्ध हालत में मृत पाई गई। महिला के भाई ने सिपाही पर दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी डी. सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच शहर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कांग्रेस देवताओं से करेगी सरकार की शिकायत, जल्द होगी शुरुआत
पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। होटल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। डालनवाला क्षेत्र की रहने वाली ब्यूटीशियन की लाश जमुना पैलेस के पास स्थित होटल सिटी पार्क के कमरे से मिली थी। मौके से शराब की बोतलें और नींद की गोलियां भी बरामद हुईं। जांच में पता चला कि कमरा सिपाही दीपक चौहान ने बुक कराया था। जो कि सीओ सिटी ऑफिस में कार्यरत है। दून में रहने वाली ब्यूटीशियन तलाकशुदा थी। वो और उत्तराखंड पुलिस के सिपाही दीपक चौहान पिछले 4 साल से एक दूसरे को जानते थे। घटना वाले दिन महिला मॉडल कॉलोनी में एक दुल्हन का मेकअप करने आई थी। वहीं महिला के परिजनों का आरोप है कि दुल्हन का मेकअप करने के बाद वो वापस देहरादून लौट गई थी। पर आरोपी सिपाही ने उसे दोबारा हरिद्वार बुलाया। परिजनों ने दीपक के अज्ञात साथी को भी नामजद किया है। मामले की जांच जारी है।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: