Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: पहाड़ में बर्फबारी के बाद खराब मौसम मुसीबत का सबब बना हुआ है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी से राहत नहीं मिल रही। बर्फबारी के साथ-साथ बर्फीले तूफान ने मुश्किलें बढ़ाई हैं। उत्तरकाशी जिले में सीजन की चौथी बर्फबारी का दौर जारी है। जिसने लोगों की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है। बर्फीले तूफान की वजह से ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। तूफान की वजह से लोग घरों में सिमटे हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बर्फीले तूफान की वजह से समस्याएं बढ़ी हैं। घरों और दुकानों की छतें उड़ने का डर लगा रहता है। खराब मौसम में अगर घर और दुकान की छत उड़ गई तो वो क्या करेंगे, कहां जाएंगे। जगह-जगह पेड़ टूट रहे हैं। जिससे घर-दुकानें और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई इलाकों में जनवरी की शुरुआत से बिजली की सप्लाई ठप पड़ी है। सैकड़ों गांव अंधेरे में डूबे हैं। पानी की सप्लाई भी नहीं हो रही।