Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चम्पावत: कश्मीर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए उत्तराखंड के जवान राहुल रैंसवाल का पार्थिव शरीर आज चंपावत पहुंच गया। शहीद के पार्थिव शरीर को उनके गांव कनल ले जाया गया, जहां शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोगों की भीड़ मौजूद थी। हर कोई शहीद के अंतिम दर्शन कर भारत माता के जांबाज लाल को अंतिम विदाई देना चाहता था। जवान का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके घर लाया गया, वहां कोहराम मच गया। पत्नी पछाड़ खाकर बेसुध हो गई। हर कोई बिलख रहा था। यही हाल शहीद के माता-पिता का भी था। शहीद राहुल के पिता ने कहा कि बेटे ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर उनका सीना गर्व से चौड़ा कर दिया, पर बेटे को खो देने का गम उनकी आंखों में साफ नजर आ रहा था। सेना के अधिकारियों ने बताया कि आज गांव में शहीद की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। शाम को डिप्टेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।