Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: हल्द्वानी में धरती के भगवान ने 14 साल के बच्चे का जटिल ऑपरेशन कर उसे नई जिंदगी दी। 14 साल के इस बच्चे के फेफड़े में ढाई इंच की सुई घुसी थी। इस बारे ने ना तो बच्चे को पता था और ना ही उसके परिजनों को। हाल ही में जब बच्चे को चोट लगी और उसका एक्सरे कराया गया, तो एक्सरे रिपोर्ट में जो चीज दिखाई दी, उसने हर किसी को चौंका दिया। बच्चे के फेफड़े में ढाई इंच की सुई घुसी हुई थी। समय पर ऑपरेशन ना होता तो उसे भविष्य में कई तरह की गंभीर परेशानियों से जूझना पड़ता। शुक्र है कि समय रहते इस बारे में पता चल गया और डॉक्टर्स ने जटिल ऑपरेशन कर बच्चे के फेफड़े से सुई निकाल दी। 14 वर्षीय महेंद्र ओखलकांडा के बजून गांव का रहने वाला है। हाल ही एक चोट लगने पर परिजनों ने उसका एक्सरे कराया। एक्सरे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी चौंक गए।