उत्तराखंड में स्वच्छता के लिए शानदार पहल..3 किलो कूड़ा लाओ, भरपेट भोजन खाओ

3 किलो कूड़ा लाने वाले को भरपेट भोजन का कूपन मिलेगा। इससे गरीब-भूखे लोग कूड़ा एकत्र कर फूड कूपन हासिल कर सकेंगे। उत्तराखंड में स्वच्छता के लिए ये शानदार पहल है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
उत्तराखंड में स्वच्छता: Municipal corporation is offering food to people in exchange of garbage
Image: Municipal corporation is offering food to people in exchange of garbage

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड की इंडस्ट्रियल सिटी काशीपुर...उद्योगों के क्षेत्र में काशीपुर लगातार आगे बढ़ रहा है, लेकिन जैसे-जैसे शहर की आबादी बढ़ रही है, कूड़े और गंदगी के ढेर भी बढ़ते जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के सर्वे में काशीपुर 294वें नंबर पर रहा था। मामला गंभीर है, इसीलिए काशीपुर नगर निगम ने शहर को टॉप थ्री पोजिशन पर लाने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए नगर निगम ने एक अनोखा प्लान बनाया है। इस प्लान से शहर साफ होगा, गरीब लोगों को खाना भी मिलेगा। अब आप सोचेंगे कि कूड़े और खाने का क्या कनेक्शन है, चलिए बताते हैं। काशीपुर नगर निगम 3 किलो कूड़ा लाने वाले किसी भी व्यक्ति को खाने का कूपन देगा। इस कूपन के बदले लोगों को भरपेट भोजन मिलेगा। उत्तराखंड में स्वच्छता बनाए रखने के लिए ये एक गजब की पहल है। नगर निगम की महापौर ऊषा चौधरी ने बताया कि लोगों को सड़क पर गंदगी ना फैलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आगे जानिए इस बारे में खास बातें

यह भी पढ़ें - देवभूमि की बेटी ने रचा इतिहास..रिकॉर्ड तोड़कर इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई
कूड़ा निस्तारण टीम भी अपना काम कर रही है। अब हम आम लोगों को स्वच्छता मिशन से जोड़ना चाहते हैं। नई योजना के तहत काशीपुर में 3 किलो कूड़ा लाने वाले को भरपेट भोजन का कूपन दिया जाएगा। जिससे गरीब-भूखे लोग कूड़ा एकत्र कर फूड कूपन हासिल कर सकेंगे। योजना से दो जून की रोटी के लिए मोहताज लोगों को खाना मिलेगा। शहर भी स्वच्छ होगा। कूड़ा लाने वाले लोग कूपन दिखाकर भरपेट भोजन पा सकते हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कूड़ा और प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले रुड़की प्रशासन ने क्षेत्र में प्लास्टिक खाऊ मशीन लगाई थी, जो कि लोगों को रुपये कमाने का मौका भी दे रही है। इस मशीन में बोतल क्रश कराने वाले व्यक्ति को प्रति बोतल 5 रुपये मिलेगें। ये पांच रुपये पेटीएम के जरिए सीधे खाते में पहुंचेंगे। उत्तराखंड में स्वच्छता बनाए रखने के लिए ये अच्छी खबरें हैं।